झुंझुनू/ मंगलवार को एक पटवारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. ब्यूरो के झुंझुनू चौकी प्रभारी पुलिस उपअधीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि परिवादी बजरंगलाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मां श्याना देवी ने अपने हिस्से की आधी भूमि परिवादी के बेटे वीरेंद्र सिंह के नाम रजिस्ट्री करवा दी थी. उनकी मौत होने के बाद इसे दर्ज करवाने के एवज में नयासर का पटवारी रणवीर जाखड़ 13 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है.